पीरियड्स यानी मासिक धर्म के बारे में हम सभी जानते हैं। लेकिन इस बारे में हम जो जानते हैं वो सही है या नहीं इस पर विचार कर लेना जरूरी है। हम उन्हीं बातों पर भरोसा करते हैं जो हम सुनते आए हैं लेकिन इन बातों में कितनी सच्चाई है इस पर गौर करना भी जरूरी है।
जब से लड़कियों में ये पीरियड्स शुरू होते हैं वैसे ही लड़कियों पर ये करना है और ये नहीं करना समाज शुरू कर देता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही मिथकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर आपको विश्वास नहीं करना चाहिए।
1 – पीरियड्स के दौरान कोई गर्भवती नहीं हो सकती है
बहुत से लोग ये मानते हैं की पीरियड्स के दौरान कोई भी महिला गर्भवती नहीं हो सकती है लेकिन इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। महिलाएं पीरियड्स के दौरान भी गर्भवती हो सकती है।
बहुत कमज़ोर पैदा होता है बच्चा - जो महिला गर्भावस्था में करती है ये 3 काम
2 – पीरियड्स के दौरान व्यायाम नहीं करना चाहिए
पीरियड्स के दौरान भी व्यायाम किया जा सकता है। व्यायाम आपको पीएमएस के लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद करता है और मासिक धर्म के दर्द को भी कम करता है।
3 - किसी को अपने पहले पीरियड्स के बाद डॉक्टर से मिलना चाहिए
पहले पीरियड्स के बाद डॉक्टर को दिखाना जरूरी नहीं है। यदि आपको ऐंठन चिंताजनक रूप से दर्दनाक नहीं है तो आपको डॉक्टर को दिखाने की जरूरत नहीं है।
पिछले 5 वर्षों में गेंदबाजों के लिए महाकाल साबित हो रहा है ये खिलाड़ी 

4 – पीरियड्स सात दिनों तक चलते हैं
सभी लड़कियों का पीरियड्स 7 दिनों तक नहीं होता है। बहुत सी लड़कियां ऐसी भी होती है जिनके पीरियड्स केवल 4 दिन तक भी होते हैं।
5 - वर्जिन लड़कियों को टैम्पन नहीं पहनना चाहिए
यह मूर्खतापूर्ण है। यह बस इसी पर निर्भर करता है कि आप इसके लिए तैयार हैं या नहीं। क्योंकि टैम्पन पहनना आम तौर पर दर्दनाक होता है अगर प्लास्टिक के साथ पहना नहीं जाता है जो आसानी से अंदर ग्लाइड हो जाते हैं।
6 – पीरियड्स के दौरान कोई स्वीमिंग नहीं कर सकता
आप पीरियड्स में भी टैम्पन का प्रयोग कर के स्वीमिंग कर सकती हैं। पैड नहीं क्योंकि वे पानी में घुल सकते हैं और आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
इस देश में ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर माँ को मिलता है गोल्ड मेडल

7 - महिलाएं पवित्र मंदिरों में प्रवेश नहीं कर सकती हैं
भारत, बाली और नेपाल आदि में भारतीयों को उनके पीरियड्स के दौरान मंदिरों में जाने की मनाही होती है। यह मानवाधिकारों का पूरी तरह से उल्लंघन है क्योंकि पुरुषों को मंदिर जाने में को मनाही नहीं होती है।
8 - महिलाएं भोजन को दुषित कर देती हैं
माना जाता है कि महिलाओं को जब पीरियड्स होते हैं तो उन्हें किसी खाने की चीज को नहीं छूना चाहिए इस से वो चीज दूषित हो जाती है। खाने के डर से 4 दिनों के लिए उन्हें रसोई में प्रवेश करने की इजाजत नहीं है। जापान में भी महिलाओं को इस दौरान सुशी तैयार करने की मनाही है।